विजय हांसदा ने राजमहल को विकास से वंचित रखा, ताला मरांडी ही एक मात्र विकल्प– आलमगीर आलम।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़:महेशपुर प्रखंड में लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी का जीत सुनिश्चित हेतु प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में बैठक किया गया। उक्त बैठक में आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जिला अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि विगत 10 वर्षो से राजमहल लोकसभा क्षेत्र विकास से वंचित हैं। वो वोट मांगने के लिए पांच साल में एक बार आते हैं और जीतने के बाद लापता हो जाते हैं। इसलिए राजमहल की जनता इस बार बदलाव चाहते हैं। जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है की इस बार आजसू पार्टी के एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें और प्रचंड मतों से जीता कर लोकसभा भेजने का काम करें। वहीं महेशपुर आजसू प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन ने कहा कि विजय हांसदा दो बार जीत कर ठीकेदारी में व्यस्त रहा। उनको जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। यहां के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। आपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा की आप सभी कर्मठ कार्यकर्ता कमर कस लीजिए और हर बूथ से एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी को बढ़त दिलाने का काम करें। मौके पर जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमतुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी अहमादुल्ला, प्रखंड सचिव हरेंद्र ठाकुर, वरीय नेता मंटू मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष कहां हेंब्रम, धनमुनी टुडू, अग्नेश मुर्मू, सुनील हेंब्रम, कलम मरांडी, हिरण सोरेन, दिनेश सोरेन, अल्फ्रेड हेंब्रम, फ्रांसिस मुर्मू, श्रीजल सोरेन, सागेन हेंब्रम, सोमेश सोरेन, संदीप हेंब्रम और मोहन सोरेन सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।






