Search

May 10, 2026 12:49 am

इब्राहिम शेख ने रक्तदान कर दिया बचाई महिला की जान।

राजकुमार भगत

पाकुड़।सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत कुमारपुर जोगीगाडिया निवासी 28 वर्षीय अफीफा खातून गर्भवती महिला की खुन कमी के कारण सीजर करने में काफी परेशानी हो रही थी। मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया। मरीज के परिजनों की परेशानी को देखते हुए समूह के सचिव नाफिसूल आलम ने खून के लिए समूह के ही सदस्य चंद्रपाड़ा निवासी इब्राहिम शेख से संपर्क किया। तभी इब्राहिम ने मरीज के परिजनों का परेशानी को देखते हुए रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पाकुड़ पहुंचकर रक्तदान किया। इससे मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज कर परिजनों ने इब्राहिम के साथ- साथ लाइफ सेवियर्स समूह का भी शुक्रिया अदा किया। रक्तदाता इब्राहिम ने दूसरी दफा रक्तदान किया और कहा कि मैं आगे भी समय समय पर रक्तदान करता रहूंगा। मौके पर समूह के सचिव नाफिसूल आलम , उपाध्यक्ष असफाक आलम , सक्रिय सदस्य बच्चू रज्जाक, लालू शेख , सफीकुल शेख तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!