सानू कुमार
महेशपुर अंचल के बाबुदाहा गांव में एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट में बीएलओ के मिली भगत से नाम चढ़ाने की शिकायत पाकुड़ उपायुक्त को की गई है. वही बाबुदाहा गांव निवासी गोविंद मुर्मू ने पाकुड़ उपायुक्त को दिए गए लिखित शिकायत में बताया है कि बाबुदाहा के जमाबंदी संख्या- 15 एवं मौजा सिंगना के जमाबंदी संख्या- 28 की जमीन पर लगभग 35 वर्ष पूर्व से जमीन जगह का मामला चला. जिसमें गोविंद मुर्मू एवं सुशील मरांडी, मोथा मरांडी, डोमन मरांडी, लालू मरांडी, डिपुलस मरांडी, सुभाष मरांडी व सोबच मरांडी न्यायालय में वर्षो तक चला, जिसमें शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला आया. शिकायकर्ता गोविंद मुर्मू ने यह भी उल्लेख किया है कि प्रतिवादी पक्ष भारत के नागरिक नहीं है. वे लोग बाबुदाहा गांव के एक कलकतिया हांसदा उनलोगो को गांव में लाकर गोविंद मुर्मू के खिलाफ जमीनी विवाद लगाकर मामला दर्ज करवाया था. बताया गया है कि गांव में एसआईआर में चल रहा वोटर लिस्ट का संसोधन बाबुदाहा-01 बीएलओ चंदा देवी व बाबुदाहा-02 सुनीता मुर्मू साठ गांठ से वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. जिसको लेकर बाबुदाहा गांव निवासी गोविंद मुर्मू ने उपायुक्त पाकुड़ से जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है.






