Search

May 10, 2026 12:49 am

चुनावी तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को डीसी व एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग

निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुनिश्चित कराने, ईसीआइ के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन को कहा।

स्वराज सिंह

निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसी के लिए मंगलवार को रविंद्र भवन टाउन हॉल में प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त ब्रिफिंग किया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अपने संबोधन में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को अक्षरशः अनुपालन करने और उसी के अनुरूप कार्य करने और सभी कार्य को पूरी जवाबदेही और सावधानी से ससमय संपादित करने का निर्देश दिया। जिले के सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को डिस्पैच सेंटर पर किए जाने वाले कार्यों और दायित्वों, मतदान के दौरान और मतदान के बाद की जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट-पुलिस पदाधिकारी उनके क्षेत्राधीन पोलिंग स्टेशन के मतदान कर्मी के डिस्पैच सेंटर से मतदान सामग्री उठाव के बाद ही सुरक्षित प्रस्थान करेंगे। मतदान कर्मियों की सभी तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। उपायुक्त ने ब्रीफिंग के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने के बाद मतदान केंद्रों का भ्रमण कर पोलिंग स्टेशन (मतदान केंद्र) वार मतदान टीम, मतदान सामग्री और सुरक्षा बल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। मतदान के दिन समय पर मॉक पोल कराने, संबंधित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो सुनिश्चित करने और शांतिपूर्ण मतदान कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। मतदान दिवस के दिन समय प्रबंधन – कतार प्रबंधन पर भी ध्यान रखने को कहा। सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा समय – समय पर विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से रिपोर्टिंग के संबंध में बताया। मतदान दिवस के दिन दो – दो घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत की जानकारी देने और नियंत्रण कक्ष के संपर्क में रहने और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सभी जरूरी तैयारी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट – पुलिस पदाधिकारी मतदान दल को निर्धारित रूट चार्ट से ही लेकर जाएंगे, कोई रूट डाइवर्ट नहीं करेगा। डिस्पैच सेंटर से सीधे सभी निर्धारित मतदान केंद्रों/ठहराव स्थल पर ही जाएंगे। कहीं कोई वाहन नहीं रूकेगा। केंद्र पर पहुंचने के बाद सभी रिपोर्ट करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के सभी संपर्क में रहेंगे। अगर कहीं किसी भी तरह की कोई समस्या होती है, तो तत्काल नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। मतदान कक्ष के अंदर पुलिस जवान प्रवेश नहीं करेगा। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240528 wa00241789547601084354626
img 20240528 wa00234933273771485733640
img 20240528 wa00224492948416350092110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!