विजय हांसदा जनता का सेवक नहीं, व्यापारी है– आजसू जिला अध्यक्ष।
स्वराज सिंह
पाकुड़: आज आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम अपने टीम के साथ लिट्टीपाड़ा और पाकुड़िया प्रखंड का दौरा किया। पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र मरांडी के आवासीय कार्यालय एवं लिट्टीपाड़ा आजसू प्रखंड अध्यक्ष स्टीला हेमब्रम के आवासीय कार्यालय बांडू पंचायत में प्रखंड कमेटी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में शामिल कार्यकर्तों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार झारखंड के सभी 14 सीटें एनडीए गठबंधन को ही मिलेगी। आप सभी कार्यकर्ता कमर कस लीजिए और ताला मरांडी जी के लिए जी तोड़ मेहनत करें। साथ ही ग्रामीणों से भी संपर्क किया और उन्होने कहा की विजय हांसदा आप जैसे भोले भाले मुस्लिम और आदिवासी के वोट के बल पर दो बार जीत दर्ज किया, परंतु आप लोगों के हित मे एक भी काम नहीं किया। वे चुनाव के समय आपके पास आकर आपको बरगला कर आप लोगों के कीमती वोट लेते हैं और बड़े बड़े ठीकेदारों से संपर्क में रहते हैं। आपके बुरे वक्त में आपका साथ नहीं देते है, वो आप लोगों के समस्याओं से रुबरु होना भी जरूरी नहीं समझते हैं। इसलिए “एक वोट छूटे नहीं, एक वोट लूटे नहीं” नारों के साथ काम करें और ताला मरांडी जी को रिकॉर्ड मतों से जीता कर दिल्ली भेजे। मौके पर आजसू जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी आहमदुल्ला, अब्दुल्ला, मरांग मरांडी, श्रीकर हेंब्रम, चुड़की सोरेन, मरांग मुर्मू, दीपा मरांडी सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता ई ग्रामीण मौजूद थे।






