Search

November 23, 2026 4:42 pm

जस्टिस सर्किट अभियान के तहत चुंबा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुई

अक्षय कुमार

रामगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार “जस्टिस सर्किट” अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ द्वारा चुंबा क्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी जागरूकता को पहुँचाना रहा। ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। कार्यक्रम में एलएडीसी असिस्टेंट अभिनव कुमार द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं, पारिवारिक विवाद, बैंक एवं अन्य समझौता योग्य मामलों के समाधान तथा लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय की जानकारी दी गई।

fb img 1791461805827858318164311246479
जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग

कानून की जानकारी केवल अधिकार नहीं देती, बल्कि न्याय तक पहुँचने का रास्ता भी आसान बनाती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ का प्रयास है कि “न्याय आपके द्वार” की भावना के साथ हर जरूरतमंद तक विधिक सहायता और जागरूकता पहुँचाई जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!