Search

May 10, 2026 12:49 am

राज्यसभा सांसद ने इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी के पक्ष में दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान,वोट करने को लेकर की अपील।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मोहनपुर, डांगापाडा ,सरसा ,फुलपहड़ी में राज्य सभा सांसद गांडेय के पूर्व विधायक डा सरफराज अहमद ने प्रखंड के कई गांवों में घूमकर इंडिया गठबंधन के राजमहल लोकसभा प्रत्यासी के लिए वोट मांगा साथ ही कहा की देश बदलाव चाह रहा है, हमलोगों को देश के वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वोट देना है, देश महंगाई बेरोजगारी जैसे अन्य मुद्दों से त्रस्त है अब समय आ गया है, राहुल गांधी के नेतृत्व में देश ने जो विकल्प दिया है उसे स्वीकार कर बीजेपी मुक्त देश का सहभागी बने देश के साथ संविधान लोकतंत्र को बचाने के लिए युवाओं ,किसानों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाए ताकि हमारे मां बहनों को महीना के 8500 रु मिल सके, किसानों को फसल का वाजिब दाम मिल सके, गैस सिलिंडर आधा दाम में मिल सके 30 लाख युवाओं को नौकरी मिल सके किसानों का कर्ज माफ हो सके आदिवासी दलितों का आरक्षण बच सके वोट हमलोग को मिलकर देना है, और विजय हसदा को जिताना है देश लोकतंत्र ओर संविधान बचाने का अखरी मौका है केंद्र में बीजेपी की सरकार बनते ही पहला वार हमारे संविधान पर होगा बीजेपी को आदिवासी अल्पसंख्यक दलित से नफरत है इसलिए आज 400 पार का नारा दिया ताकि संविधान बदलकर हमारा अधिकार को खत्म कर सके इसलिए आने वाले 1 तारीख को जेएमएम इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को जिताए किसी के बहकावे में न आए जनसंपर्क में हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ,अब्दुल गनी, मुस्ताक मोमिन ,मुजीबुर रहमान, इसराइल अंसारी ,सफीकुल इस्लाम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम, अनसुर अंसारी, मननाफ अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

img 20240528 wa00362032786745495024734

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!