Search

May 16, 2026 2:15 am

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एवं कार्यकर्त्ता के द्वारा नगर क्षेत्र पर राजमहल प्रत्याशी के पक्ष मे चलाया जनसंपर्क अभियान।

राजकुमार भगत

राजमहल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के जीत को सुनिश्चित करने के लिए पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 व 15 के गुरुद्वारा रोड नया टोला,बागानपाड़ा,मारवाड़ी पट्टी में जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चलाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री राजा अंसारी ने किया जनसंपर्क।अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राजमहल लोकसभा के सह-संयोजक सादेकुल आलम निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साह,पूर्व जिलाध्यक्ष मंजूर आलम,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,अनिकेत गोस्वामी,पार्वती देवी,सुशील साहा,पवन भगत,अखतारूल शेख आदि मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उक्त मोहल्ले में एक-एक मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर घर घर पर्ची वितरण किया। मोहल्ले वासियों में भी भाजपा के प्रति हादसा उत्साह दिखा।लोग प्रधानमंत्री मोदी के जन उपयोगी योजनाओं की चर्चा करते दिखे आगामी 1 जून को पहले मतदान फिर जलपान का आम जनों से आग्रह करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मंजूर आलम ने मोहल्ला सह चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में लोगों से मिलकर कहा कि मोदी सरकार की ओर से विगत 10 वर्षों में गरीबों के हित में काम किया गया है,आगे उन्होंने बताया कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है ऐसे में 2024 में एक बार फिर दिल्ली की गद्दी पर उनकी ताजपोसी के साथ मजबूत भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई है।

img 20240528 wa00394251460448180222915

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!