Search

May 10, 2026 12:48 am

पदाधिकारी एव चुनाव कर्मी 31 माई को होंगे रवाना अपने बुथ सेंटर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत 01 राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए आगामी 01 जून 2024 को मतदान होना है। मतदान के लिए आगामी 31 मई को मतदान दल को समाहरणालय स्थित आसनढीपा
से रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचण पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने डिस्पैच सेंटर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ अंतिम तैयारी व दायित्वों के संबंध में ब्रीफ किया। जिसमें अलग – अलग पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही, उनके कार्य दायित्व के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिया हुआ है। सभी संबंधित पदाधिकारी/कर्मी मतदान रवानगी के दिन 31 मई को डिस्पैच सेंटर में पूर्वाह्न 05:30 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। मतदान कर्मी मिलान कर ईवीएम-वीवीपैट – सामग्री लेकर अपने – अपने मतदान केंद्रों के लिए चिन्हित वाहनों से ससमय रवाना होंगे। मतदान कर्मियों की जानकारी को लेकर सभी तरह के साइनेज, हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम आदि की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!