Search

May 16, 2026 12:29 am

जेएमएम महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियों भट्टाचार्य पहुँचे पाकुड़ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला।

डायलॉग पर मत जाए देश हित में इंडिया गठबंधन को अपना वोट दे ; सुप्रियों भट्टाचार्य।

सतनाम सिंह

पाकुड़ । बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित धनुषपूजा झामुमो जिला कार्यालय में पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियों भट्टाचार्य पहुँचे एवं कार्यकर्ताओं से मिलें और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियों भट्टाचार्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल परगना की धरती वीरों की धरती है।, यहां सिदो कान्हू, चाँद भैरव, फूलो झानो ने यहाँ की हक अधिकार के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे नेता हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया है । इससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। आगामी 1 जून को यहां की जनता विजय हांसदा को भारी मतों से जिताएगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अपना सहयोग देगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई डायलॉग नहीं है। वह घिसा पिटा एक ही रिकॉर्डिंग सबको सुनते हैं। गैस चूल्हा प्रधानमंत्री आवास , बीमा, 5 लाख का मुक्त इलाज। इलाज तो कहीं मिलता नहीं है क्योंकि वह कार्ड ही नहीं चलता। और गैस कोई खरीद नहीं पता। ऐसी योजनाओं का क्या लाभ। जनता सब समझ रही है देख रही है इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की देश हित में इंडिया गठबंधन को अपना मत देकर राहुल गांधी की हाथ मजबूत करें। विजय हसदा को वोट दे।

मौके पर इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240529 wa00217151743526480266765

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!