Search

September 11, 2026 8:35 pm

डीसी के सामने जनता की सीधी बात, अब अफसरों की होगी जवाबदेही

अमड़ापाड़ा बाजार के विकास से जमीन कब्जे तक उठीं शिकायतें; सड़क-पानी की समस्याएं भी पहुंचीं—डीसी ने कहा, तय समय में हो समाधान।

पाकुड़। शिकायत लेकर जनता पहुंची तो शुक्रवार को समाहरणालय में सीधी सुनवाई हुई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने अमड़ापाड़ा बाजार के विकास की 7 सूत्री मांग, जमीन पर जबरन कब्जे, सड़क और पेयजल समेत कई जनहित के मुद्दे सामने रखे। उपायुक्त ने हर आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच से लेकर कार्रवाई तक की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष और तथ्यपरक हो तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए। डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी व्यक्ति को अपनी समस्या लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता की शिकायत सिर्फ आवेदन नहीं, प्रशासन की जवाबदेही है। इसी सोच के साथ मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!