Search

October 19, 2026 7:04 pm

नगर परिषद में निकला मतदाता जागरूकता रैली।

राजकुमार भगत

बुधवार को नगर परिषद द्वारा नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।रैली में सदर के अंचलाधिकारी सह -शहरी निर्वाचन पदाधिकारी भागीरथ महतो,डीएसपी अजय आर्य ,प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा , सिटी मैनेजर मृत्युंजय पांडे ,सिटी मिशन मैनेजर मनीष मिश्रा, कार्यालय के बड़ा बाबू देवाशीष देव बर्मन ,अभियंता आदित्य, राजू , सुबोध एवं अन्य सभी कर्मियों की अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रही ।
रैली का समापन अंबेडकर चौक पर चुनाव का पर्व देश का गर्व लिखकर और कैंडल जलाकर किया गया ।रैली में पाकुड़ के मतदाताओं से दिनांक 1 जून को अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने का अपील किया गया l लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निकलकर अपने मतों का प्रयोग करने का अपील किया गया ।

img 20240529 wa00292739840113683574903

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!