सतनाम सिंह
पाकुड़िया इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को बड़ी जीत सुनिश्चित कराने को ले जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सीहलीबोना ,राजदाहा,बोल्को,
बीसनपुर सहित अन्य ग्रामीणों के बीच पहुंचकर हेमंत सरकार के काम और कल्याणकारी योजनाओं को बताकर लोगों से विजय हांसदा को तीर धनुष चुनाव चिन्ह पर 1 जून को वोट देने की अपील की। जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने कहा कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो निश्चित रूप से देश में बदलाव दिखेगा, गरीब लोगों का भविष्य, छात्रों का और किसानों के दिन भी बदलेंगे। मौके पर खुर्शीद आलम, सनवाल ,गोनु,कीनु, सोमेश सहित अन्य कार्यकर्ता एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।





