Search

May 9, 2026 11:49 pm

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नo 3 और 10 के लोग गंदगी से परेशान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

एक तरफ लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय प्रशासनिक ईकाई व उनके पदाधिकारी हर रोज के बैठक दर बैठक में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में अवस्थित मोहल्ले के लोग मोहल्ले में व्याप्त गंदगी से परेशान हैं । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 3 और 10 स्थित छोटी अलीगंज व धनुषपूजा मोहल्ले और तांती पाड़ा की यही स्थिति है। उक्त दोनो मोहल्ले से होकर जाने वाली सड़क पर गंदी नाली का पानी बह रहा है जिसके कारण आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है । उक्त सड़क के दोनो किनारों पर जल निकासी के लिए नाला निर्मित हुआ था जो कि पर्याप्त साफ सफाई व मोहल्ले वासियों की लापरवाही के कारण पूरी तरह जाम हो गया है परिणामतः उक्त नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता है । इससे पूर्व इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के पश्चात नगर परिषद की एक टीम उक्त स्थल पर निरीक्षण हेतु आई थी जिसके द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया गया था, परंतु लगभग 20 दिन गुजरने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है । हालांकि इस संबंध में स्थानीय लोग का कहना है कि संभवतः चुनाव के बाद समाधान हो जाएगा, वही दूसरी ओर कुछ लोगों ने कहा कि स्थायी निकाय के चुनाव ना होने के कारण ऐसी समस्या आम हो गई है । इस बाबत नगर परिषद के प्रशासक ने संपर्क करने पर बताया कि चुनाव के बाद उक्त समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।

img 20240530 wa00154921384243650657337
img 20240530 wa00146102437777629915075

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!