इंडी गठबंधन सरकार आदिवासी मूलवासी को ठगने का काम किया– विजय सोरेन
अब्दुल अंसारी
महेशपुर: आजसू प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन ने महेशपुर प्रखंड कमेटी सहित सभी पंचायत अध्यक्षों संग लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक आयोजित किया। जिसमे प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक में एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी को जिताने की लिए अपने कार्यकर्ताओं को फॉर्मूला बताया। साथ ही इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा पर जम कर बरसे, उन्होंने कहा कि लगातार 2 बार आदिवासी मूलवासी की हित की बात कह कर सांसद बने। उन्होंने अपने क्षेत्र में एक भी जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं ला सके और ना अभी तक जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने स्थायीनिती और खतियान लागू किया। सांसद विजय हांसदा गरीब आदिवासी के वोट के दम पर जीत दर्ज किया, पर जीतने के बाद वो सिर्फ अपने इर्द गिर्द घूमने वाले ठीकेदारों का काम किया और दस सालों तक हमें धोखे में रखा। इस बार किसी भी सूरत में विजय हांसदा को वोट नहीं करेंगे। इस बार ताला मरांडी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौके पर सागराम सोरेन, हरेंद्र ठाकुर, मोंटू मुर्मू, मितेश मरांडी, सुनिल हेंब्रम, साहेब हेंब्रम, कलिंदो हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष कहां हेंब्रम, धनमुनि टुडू, उमेश सोरेन, कालीदास सोरेन सहित दो दर्जनों से अधिक आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।










