Search

May 15, 2026 10:22 pm

लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर में पहाड़ियों का धर्मांतरण दुर्भाग्यपूर्ण :- संदीप

–पुलिस करें कार्रवाई अन्यथा आंदोलन बाध्य होगा बजरंग दल:- विभाग संजोजक…

बजरंग पंडित

पाकुड़/ लिट्टीपाड़ा/ हिरणपुर :- लिट्टी पर हिरणपुर में ईसाई मिशनरियों द्वारा संयंत्र के तहत भले भले पहाड़ियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो सरासर गलत है समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा हिरणपुर के 90 फ़ीसदी पहाड़ियों को प्रलोभन देकर ईसाइयों मिशनरी द्वारा ईसाई बनाया गया है मात्र 10 फीसीदी ही पहाड़िया बचे हुए हैं अगर प्रशासन इस पर किसी तरह का कोई कार्रवाई न करें तो पहाड़ियों के बीच में सफाहोड या हिन्दू नहीं बचेगा, अक्सर देखा गया है कि ईसाई मिशनरी अपने धर्मांतरण के लिए सेवा और शिक्षा का लोभ लेते हुए गरीब एवं दबके हुए वर्ग केहिंदुओं को अपने जाल में फंसा कर धर्मांतरण कर लेते हैं ये दुर्भाग्य पूर्ण है ,अगर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करें तो बजरंग दल इसको लेकर करेंगे आंदोलन उक्त बातें बजरंग दल के विभाग संयोजक संदीप मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा उन्होंने यह भी कहा कि मैं उस पत्रकार को भी धन्यवाद देता हूं एवं उसे अखबार को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इतनी बड़ी खुलासा किया आज झारखंड में ईसाई मिशनरी के इशारों पर चलने वाली सरकार जानबूझकर पूरे झारखंड में धर्मांतरण का जाल फैला रही है बहुत जल्द बजरंग दल इस पर आंदोलन करेगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!