Search

May 15, 2026 9:28 pm

लोस चुनाव को लेकर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति बहाल को लेकर निकला फ्लैग मार्च।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)आगामी 1 जून को होने वाले सातवें चरण के लोकसभा चुनाव में मतदान के पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ पूरे लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पहाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लेग मार्च लिट्टीपाड़ा थाना से फुलपहाडी,जिरली, बड़ा सरसा, रांगा होते हुए पुरे पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण कर पुनः लिट्टीपाड़ा थाना पहुंचा। इस दौरानलोगों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही आम लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान लोगों से कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। आचार संहिता का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में बुथ पहुंच कर हर हाल में मतदान का प्रयोग करें। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।इस दौरान असामाजिक तत्व गड़बड़ी करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई साथ ही कहा मतदान में गड़बड़ी करने वालों को सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। मौके पर एएसआई हरेराम यादव, खुदीराम हेंब्रम सहित मिलिट्री फोर्स के जवान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!