सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड के सभी 69 मतदान केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। चुनाव को लेकर सभी बूथों में प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किया गया था। सुबह से ही सभी केंद्रों में महिला -पुरुषों की अलग अलग लाइन देखी गई। वही पुलिस भी अपने ड्यूटी में अलर्ट दिखे। वृद्ध व बीमार व्यक्तियों को बूथ तक लाने व ले जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए निशुल्क चुनाव एक्सप्रेस को देखा गया। वही स्कूली बच्चे , जो स्वंयसेवक बनकर मतदाताओं को सहयोग करते देखा गया। उधर बीडीओ टुडू दिलीप भी दिनभर सभी बूथों में निरीक्षण करते पाया गया। इसके अलावे अन्य पदाधिकारियो ने भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान प्रक्रिया किसी किसी बूथों में धीमी रहने के बावजूद लोगो को धैर्य के साथ पंक्तिबद्ध रूप से खड़े देखे गए।







