Search

May 15, 2026 6:57 pm

महेशपुर, पाकुड़िया और अमरापाड़ा में शांति पूर्ण रहा मतदान, बड़ चढ़ कर लोगों ने मतदान करने हेतु लिया हिस्सा।

पाकुड जिला के महेशपुर,पाकुड़िया और अमरापाड़ा प्रखंड के मतदानकन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया । लगभग सभी बूथों में सुबह 6 बजे से ही मत डालने के लिए लंबी कतारें लग गयी थी । पूर्व से निर्धारित समय सुबह 7 बजे से मत डालना चालू कर दिया गया था । मत डालने के लिए पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में उत्साह अधिक देखा गया। समाचार भेजे जाने तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा था वहीं दर्जनों मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दल राजमहल के लिए रवाना हो गए। महेशपुर में वोट बहिष्कार की खबरें भी सामने आई थी जिसे बाद में प्रशासन की कोशिश के बाद ग्रामीण वोट करने को लेकर तैयार हुए और मतदान किया, अमरापाड़ा के ग्रामीण काफी उत्साह के साथ वोट किया और देश की इस महापर्व पर वोट कर विकसित भारत की कामना की,कुछ इसी तरह पाकुड़िया की जनता ने कहा पहले मतदान फिर जलपान को लेकर बूथों पर लंबी लंबी कतार दिखी काफी उत्साह के नए वोटर वोट डालते नजर आए।पाकुड़िया से जिला परिषद् अध्यक्ष और बीडीओ पाकुड़िया अपने मताधिकार करते नजर आए।

img 20240601 wa00326614024409544158571
img 20240601 wa00331725352572963130802
img 20240601 wa00311123525544997497270
img 20240601 wa00309035283112498610495

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!