प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग अलग जगह पर सड़क हादसे में एक भैंस सहित दो खस्सी की मौत हो गया।मुवावजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।पहली घटना थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क रांगा गांव में घटी।जहाँ पर ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटा मुख्य सड़क को जाम किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, एएसआई हरेराम यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के पश्चात सड़क को जाम से मुक्त किया। वही दूसरी घटना थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य सड़क गोहन्डा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक भैंस का मौत हो गया जबकि ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हालांकि घटना में चालक एवं उपचालक को किसी प्रकार का चोट नही आई है। वही मवेशी मालिक सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मुवावजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम दोपहर एक बजे से चार बजे तक रहा।जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 06 जीडी 2027 धरमपुर की ओर से आ रही थी कि गोहन्डा के समीप सड़क पार हो रहे भैंस को ठोकर मार दिया जिससे भैंसा की मौत हो गया।सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण मवेशी का दो लाख रुपए की मांग पर अड़े रहे। वही बीडीओ श्रीमान मरांडी घटना स्थल पर पहुंचकर काफी समझाने के बाद 60 हजार रुपए में माने।तब जाकर ट्रक मालिक के द्वारा मावेशी मालिक अनिल मरांडी को 60 हजार नगद दिया।इसके पश्चात ग्रामीणों ने चार घंटे के बाद सड़क को जाम से मुक्त किया। वही सड़क जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। भीषण गर्मी से यात्री काफी परेशान दिखे।






