Search

May 9, 2026 9:46 pm

तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर में सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी हुई जख्मी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के समीप सोमवार को एक तेजरफ्तार पिकअप वैन के टक्कर में महेशपुर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी जख्मी हो गई. मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर सीएचसीके स्वास्थ्य कर्मी लवली टुडू अपने स्कूटी में सवार होकर सेंटर बरमसिया से महेशपुर सीएचसी अस्पताल लौट रही थी. इसी क्रम में बाबूपुर गांव के समीप विपरीत दिशा तेजरफ्तार पिकअप वैन संख्या जेएच 15 एन 0105 सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्वास्थ्य कर्मी लवली टुडू गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वही घटना स्थल के आसपास के लोगों ने जख्मी स्वास्थ्य कर्मी को अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी स्वास्थ्य कर्मी की प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना कि पुलिस ने घटना स्थल पहुँचकर क्षतिग्रस्त स्कूटी व पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आयी है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!