Search

February 4, 2026 6:39 pm

कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर की मांग कुछ घंटे में ही विश्वविद्यालय ने पूरी की।

आज दिनांक 4 जून 2024 को बी एस के महाविद्यालय बरहरवा के एनएसयूआई कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर की नेतृत्व में बी एस के महाविद्यालय बरहरवा के प्राचार्य द्वारा एसकेएमयू विश्वविद्यालय दुमका के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सोपा गया। आपको ज्ञात हो कि UG Semester – 1 (2023-27) NEP का परीक्षा तिथि दिनांक 31/5/2024 को घोषित किया गया है। Memo No.- SKMU/Exam/235/24 के अनुसार 22/06/2024 से परीक्षा शुरू हो रही है लेकिन इसमें MDC के कुछ विषयों का उल्लेख नहीं है। जैसे Computer Applications, Management, Banking and Financial Service । जिसके कारण विद्यार्थी परेशान अर्थात असमंजस और चिंतित है। कि उनकी परीक्षा कब होगी। जबकि इतनी बड़ी गलती विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा होना एक चिंताजनक विषय है। छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक से अनुरोध करती है कि उपरोक्त बिंदु पर अविलंब ध्यान दें और जल्द ही परीक्षा सारणी में इन विषयों को जोड़कर नई परीक्षा सारणी जारी की जाए। विद्यालय द्वारा इतनी बड़ी गलती होने के बाद भी 6 दिन बीत जाने पर अभी तक इस गलती को सुधार नहीं किया गया। और साथ ही एनएसयूआई की प्रयास ने रंग लाई ज्ञापन देने के कुछ ही घंटे बाद विश्वविद्यालय परीक्षा सारणी में इन विषयों को जोड़कर परीक्षा सारणी को पुनः जारी किया कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर ने बताया कि जब भी विश्वविद्यालय छात्रों के साथ अन्याय या लापरवाही बरतेंगी तब मैं छात्रों के हित में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
मौके पर एनएसयूआई सदस्य एमडी रहमोतुल्ला , नोबिरूल शेख छात्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर