प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क चितलो फॉर्म के समीप मंगलवार को एक ट्रक का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क से नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी जाल माल कि नुकसान होने की खबर नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 57ई 9986 गोड्डा से दुमका की ओर जा रहे थे उसी दरमियान गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से चितलोफॉर्म के समीप सड़क से नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की खबर पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है।






