Search

May 9, 2026 8:45 pm

मोदी जी तीसरी बार बतौर प्रधानमंत्री लेंगे शपथ- रालोजपा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे जिसमें एनडीए के सभी घटक दल मौजूद रहेंगे । इस बाबत राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ जिला इकाई की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित करने के मद्देनजर विज्ञप्ति जारी की गई है। रालोजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने विज्ञप्ति में कहा है कि चुनाव में जीत हार होते रहती है । विपक्ष की ओर से देश में एक भ्रम फैलाया गया कि संविधान को बदल दिया जाएगा तथा गरीब आदिवासी दलित अल्पसंख्यक का आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा । इस झूठे भ्रम में कमजोर गरीब वर्ग के लोग उनकी बातों में पड़कर कुछ सांसदों को जीत दिलवा दी गई जबकि कोई भी देश के संविधान को तथा आरक्षण को समाप्त नहीं कर पाएगा । केंद्र के विपक्ष में बैठे बड़े बड़े नेताओं द्वारा 30 40 सांसद को जीत दिलवाकर प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठना चाहते हैं परंतु उनका सपना साकार नहीं हो पाएगा । बनारस की सीट से श्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक जीत हुई । 27 दलों द्वारा मोदी जी को हरा नहीं पाए और अब नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री की कुर्सी काबिज होंगे उसके साथ-साथ आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा में भी एनडीए की सरकार बनेगी तथा भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जाएगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!