Search

May 9, 2026 7:44 pm

नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने विजय हांसदा की जीत पर पटाखे फोड़ मनाया जश्न,बाटी मिठाइयां।

हैट्रिक जीत के बाद झामुमो परिवार में सासंद विजय हांसदा का बड़ा कद,नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।

बजरंग पंडित

पाकुड लोकसभा चुनाव में झामुमो राजमहल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विजय हांसदा ने निकटतम भाजपा के ताला मरांडी को बड़े अंतराल से हराया और जीत का परचम लहराया,यह जीत हैट्रिक के साथ आने वाले कई सालों तक रहेगी,ऐसा मानना है नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार व नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी का,झामुमो के नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार हमहारे आदर्श हेमंत सोरेन को जेल में डाल मुसीबत मोल ले चुकी है जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखा जा चुका है,आने वाले समय में विधान सभा के चुनाव है जिसमे भाजपा का खाता नहीं खुलेगा,मिट्टी से जुड़े रहने वाले नेता हेमंत सोरेन जो हमेशा झारखंड की जनता के हित की सोचते है,झारखंड के लिए कटिबद्ध है सोरेन परिवार, यह भाजपा वालों ने मधु मक्खी की छत पर हाथ लगाया है जिसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा,राजमहल सांसद विजय हांसदा हम लोगों के लिए बड़े भैया के समान है और पाकुड़ वासी के लिए एक परिवार के सदस्य की तरह है।नगर अध्यक्ष ने कहा जेएमएम है तो सुरक्षित है झारखंड कहते हुए पटाखे मिठाइयां बांटकर जश्न मनाते हुए जेएमएम जिंदाबाद के नारे लगाए गए,काफी कार्यकर्ता ने इस जश्न में हिस्सा बने। नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद हेमंत सोरेन जिंदाबाद, विजय कुमार हांसदा जिंदाबाद के नारे लगाए।

img 20240605 wa00472217315280413812389

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!