एस कुमार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी मांझी हांसदा के द्वारा बुधवार को पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया. वही समाजसेवी मांझी हांसदा ने बताया कि हम जनजातीय समाज प्रकृति के काफी करीब है और आज के समय में पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि आज देश जल संकट एवं बढ़ते तापमान जैसे संकटों से गुजर रहा है, और ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे. मौके पर स्टीफन मुर्मू, नर्सिंग सोरेन, दिलीप लोहारा, शिवशंकर भगत सहित अन्य उपस्थित थे.





