Search

May 9, 2026 7:44 pm

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की हैट्रिक जीत पर जिला व प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

राजमहल लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हॉसदा की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक हैट्रिक जीत पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार व प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय कुमार हॉसदा को तहे दिल से हैट्रिक जीत की गर्मजोशी से बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कार्यकर्त्ता को संबोधन करते हुए कहा कि आने वाले समय में विधान सभा के चुनाव है आप सभी अभी से अपने अपने क्षेत्र में लग जाए और गठबंधन सरकार के द्वारा जनता को किए गए वादे को बताएं।मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकनिया, जिला प्रवक्ता मोहम्मद मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, प्रखंड उपाध्यक्ष रामविलास महतो, जिला महासचिव कृष्णा यादव, दाउद मरांडी, इस्लाम अंसारी, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, एहेदिन सेख, मिरजाहान विश्वास, अब्दुल बासिर, फारमान आली, डॉ जोहोरूल इस्लाम, मनोबर आलम,आली हुसैन, नजरुल इस्लाम, मिथुन मरांडी, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I

img 20240606 wa00217215970760019794790

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!