एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के लक्खीपुर गांव निवासी खाबिर शेख के 7 वर्षीय पुत्र की बांसलोई नदी में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार लक्खीपुर गांव निवासी खाबिर शेख के पुत्र आईमुन शेख (07) अपने दोस्तो के साथ बांसलोई नदी में नहा रहे थे. इसी दरम्यान नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. वही नदी घाट में महिलाओं ने डूबते हुए देखा तो आननफानन में बचाने के लिए मौके पर पहुँची, लेकिन तबतक बच्चे की डूबकर मौत हो चुकी थी. घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों को खबर की गई. परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद मृत बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला. उसके बाद अपने रीतिरिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की. उधर इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।





