Search

May 13, 2026 1:22 pm

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडेरकोला में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला. मृतिका का पहचान पाडेरकोला बादखुटू की रहने वाली 25 वर्षीय श्रीफुल मराण्डी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह व दिलीप बास्की मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. मिली जानकारी अनुसार मृतिका श्रीफुल मराण्डी की शादी उसकी ही मर्जी से साहेबगंज जिला अंतर्गत बोरियो थाना क्षेत्र निवासी मनोज मुर्मू से दो साल पहले हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया गया है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!