Search

May 13, 2026 12:32 pm

मादक निषेध जागरुकता को लेकर की गई जगरूक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेषनाथ सिंह के निर्देश पर आज मादक निषेध जागरुकता सचिव अजय कुमार गुड़िया एवम् जिला प्रशासन नगर परिषद् के मार्गदर्शन में शहर के सभी चौक चौराहे समेत भीड़ भाड़ वाला स्थानों में बैनर तले जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में सभी मादक पदार्थों बेचने वाले दुकानदारों को कोई भी नशीले पदार्थ जैसे डेंड्राइट गम गुटखा बीड़ी सिगरेट तंबाकू समेत अन्य नशीले पदार्थों को वयस्क एवम् सही उपयोगी लोगों को दे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को न दे साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र से संबंधित अपने अपने दुकानों में बैनर भी लगाना सुनिश्चित करने की निर्देश दी गई मादक निषेध जागरुकता को लेकर पाकुड़ बस स्टैंड, मदर टेरेसा हाटपाड़ा, बिरसा मुंडा चौक, भीम राव अम्बेडकर चौक, बीर कुंवर सिंह चौक, हिरन चौक, अटल बिहारी चौक, महात्मा गांधी चौक स्वामी विवेकानंद चौक समेत मौलन्ना चौक तक जागरूकता अभियान चला कर दुकानदारो को जागरूक किया गया।मौके पर जिला नगर परिषद् के कर्मी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी मौजूद रहे।

img 20240607 wa00202968214784200691728

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!