Search

October 18, 2026 10:42 pm

जदयू ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

राजकुमार भगत

पाकुड़। रविवार को आवासीय कार्यालय में जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मण्डल ने एनडीए की बड़ी जीत पर बधाई देते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को बधाई दी है।जिला अध्यक्ष ने कहां की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को बड़ी जीत मिली है। जिसकी वजह से तीसरी बार देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और देश के दूसरे प्रधानमंत्री रूप में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे हैं ।निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और विश्व में कृतिमान स्थापित करेगा। साथ ही जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र रामनाथ ठाकुर सहित सभी एनडीए के मंत्रियों को बधाई देता हूं। साथ ही झारखंड से राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो को झारखंड से मंत्री बनाने का मांग करता हूं। बैठक में सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्तागण मौजूद रहे । उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता अमन कुमार भगत ने दी।

img 20240609 wa00203880667651841718339

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!