Search

May 13, 2026 9:53 am

मवेशी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा,घर सहित टेंपू क्षतिग्रस्त।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर बालको गांव में रविवार की सुबह पालतू मवेशी लदा डब्लू बी 23 ई 1136 नम्बर का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक फूस का झोपड़ी में जा घुसा । जिस कारण झोपड़ी सहित सड़क किनारे रखा एक टेंपू क्षतिग्रस्त हो गया और नीम का एक पेड़ भी टूट कर धराशाई हो गई । दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर मुवावजे की मांग करने लगे। दुर्घटना की खबर सुनकर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ दुर्घटना स्थल पहुंचे और लगभग नौ बजे जाम को क्लियर कराया । जाम के कारण जहां सड़क से गुजरने वाले आम लोगो को परेशानी झेलनी पड़ी वहीं दोनों ओर गाड़ियों एवं ट्रकों की लंबी कतारें लगी रही । प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक बिहार के छपरा जिला अंतर्गत सोनपुर से आधा दर्जन दुधारू जर्सी गाय लेकर महेशपुर स्थित एक किसान के घर पहुंचाने जा रही थी । दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाजरत जख्मी ट्रक चालक सुमन तिवारी ने बताया कि वह गाय लदा ट्रक लेकर सोनपुर से महेशपुर एक गृहस्थ किसान के घर पहुंचाने जा रहे थे । रविवार की सुबह बालको गांव के पास जब उनका ट्रक गुजर रही थी तभी स्थानीय कुछ महिलाएं एवं ग्रामीणों ने हाथो में डंडे लिए ट्रक को रोका और चंदा मांगने लगे । उन्होंने चंदा स्वरूप पचास रुपया निकाल कर दिया,लेकिन वे सभी पचास रुपया लेने से इंकार करते हुए 150 रुपया चंदा देने के लिए दबाब बनाने लगे। खुदरा नहीं रहने के कारण उसने चंदा नहीं दिया और ट्रक को आगे बढ़ा दिया। ट्रक को आगे बढ़ते देख चंदा उठाने वाले कुछ लोगो ने दौड़कर पत्थर चलाने लगे और ट्रक का ड्राइवर कैबिन पर हमला कर दिया । हमले से ट्रक का शीशा फूट गया वहीं ड्राइवर के सिर पर गंभीर चोट लग गई । पत्थर का चोट लगते ही चालक केबिन में ही बेहोश हो गया और ट्रक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे संतोष टुडू का फूस झोपड़ी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। झोपड़ी में गाड़ी घुसते ही स्थानीय लोगों से चालक और खलासी से हाथापाई करने के कारण ट्रक में चालक, उपचालक, अन्य एक घायल हो गए । सूचना मिलने पर पाकुड़िया पुलिस घटना स्थल पहुंची और सड़क पर घायल अवस्था में पड़े तीनो को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया ले गई ,जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी चालक को बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगो ने ट्रक पर पत्थर से हमला कर दिया और साथ ही चालक और खलासी की पिटाई कर उनसे हुई छिनतई की घटना की शिकायत मिली है। घटना की जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । दुर्घटना के बाद ट्रक पर सवार एक गाय ने ट्रक के अंदर ही एक बछड़े को जन्म दे दिया। कुछ ही देर में महेशपुर के मवेशी मालिक दुर्घटना स्थल पहुंचे और नवजात बछड़े सहित सभी गायों अन्य ट्रक पर चढ़ा कर महेशपुर ले गए ।

img 20240609 wa0027312294717272243350

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!