डायरिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग।
क्षेत्र में फैल रहे डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर तत्काल से ही कई डॉक्टर एएनएम नियुक्त।
अमर भगत
पाकुड जिला के आमरापाड़ा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया बीमारी भयंकर रूप से फैल चुकी है, जिसको लेकर जिला स्वास्थ विभाग ने युद्ध स्तर पर काम करना सुरु कर दिया है इसी क्रम पर स्वास्थ विभाग ने आवश्यक कदम उठाते हुए संस्थान में कार्यरत सारे चिकित्सक आरबीएसके सहित, एएनएम, 4th ग्रेड स्टाफ, मेल जिएनम ,ड्रेसर ,स्टोर कीपर ,बडा बाबू, सारे एमपीडब्ल्यू सभी लोगों को सूचित करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्रामीण क्षेत्रों पर जल्द से जल्द मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि युद्ध स्तर पर मरीजों की सेवा एवं उपचार किया जा सके, डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है जिसको लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है की सभी स्वास्थ्य कर्मी आवश्यक समझ कर ग्रामीण क्षेत्रों पर अपने ड्यूटी पर तैनात रहे ताकि डायरिया से कोई जान माल की हानि ना हो, फील्ड में कार्यरत एएनएम के लिए फरमान जारी किया गया है की जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भलाई के लिए तत्पर रहे। डायरिया जैसी गंभीर बीमारी के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर अपनी तैयारी कर कई ग्रामीण क्षेत्रों पर कैंप लगाने का काम किया है कई डॉक्टर अपनी सेवा ग्रामीण क्षेत्र पर दिन रात की सेवा लोगों के लिए दे रहे हैं।









