प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रधान लिपिक राजाराम रविदास के पुत्र आर्यन कुमार ने देश स्तरीय IIT जेईई एडवांस्ड का परीक्षा में 2001 रैंक लाकर पाकुड़ जिले का नाम रोशन किया है। आर्यन अपनी कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।आर्यन बचपन से ही मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के रहें हैं। उन्होंने 2022 में डी.ए.वी स्कुल, पाकुड़ से मैट्रिक में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं वहीं 2024 में जे.भी.एम. श्यामली राँची से इंटर साइंस में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने मात – पिता,दोनो चाचा और शिक्षकों को श्रेय दिया है।पूछे जाने पर आर्यन ने कहा कि इंजीनियर बन कर वह देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके पिता लिट्टीपाड़ा प्रखंड में एक प्रधान लिपिक है जबकि उनकी माता सुषमा कुमारी एक गृहिणी होने के बावजूद अपने पुत्र के कैरियर के प्रति हमेशा सजग रहती है।






