अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को सभी सहिया का 14 जून से 29 जून तक होने वाले कालाजार घर-घर खोज अभियान से संबंधित उन्मुखीकरण आयोजन किया गया डॉक्टर भरत भूषण भगत ने बताया की स्वास्थ्य विभाग किस गांव की सहिया एवं एमपीडब्ल्यू द्वारा घर-घर जाकर बुखार पीड़ित का स्क्रीनिंग करेंगे जैसे ठंड के साथ बुखार, सर दर्द, पसीने के साथ बुखार उतर जाना मलेरिया लक्षण हो सकता है वैसे रोगी को वही पर बुखार पीड़ित का मलेरिया जांच किया जाएगा। तथा दो सप्ताह से अधिक बुखार वाले रोगी जो एंटी मलेरिया रोगी दवाई खाने पर भी ठीक रही हो ठीक नहीं हो रहा हो वजन घट रहा हो खून की कमी हो रहा हो चमड़े का रंग हल्का पूरा हो रहा हो तथा पीलिया का आकार बढ़ जाना जैसे लक्षण वाले रोगी कालाजार संभावित रोगी हो सकते हैं उनको तुरंत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा अस्पताल पहुंचाया जाएगा। साथ ही दाग धागे वाले रोगी पूर्व में कालाजार अधूरा इलाज कर चुका हो वैसे दाग धब्बे वाले रोगी अगर चमड़े में दाग एवं धब्बे दिखाई पड़ रहा हो तथा चमड़े में सुनापन नहीं हो वैसे रोगी संभावित पीकेडीएल रोगी हो सकते हैं इनका इलाज सभी सरकारी अस्पताल में मुक्त में किया जाता है एवं रोगी की पुष्टि होने पर कालाजार विएल रोगी को 6600 श्रम क्षतिपूर्ति राशि एवं पीकेडीएल रोगी को ₹4000 सरकार की ओर से श्रम क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की जून माह मलेरिया रोधी माह मनाया जाता है जून माह में मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे रोकथाम बहुत जरूरी है इसलिए सभी सैया एवं एमपीडब्ल्यू को निदेश दिया गया कि गांव में ग्रामीणों को जागरूक करें ताकि मलेरिया रोग से बचाया जा सके मलेरिया के लिए हमेशा लोगों को मच्छरदानी के अंदर ही सोना चाहिए मच्छरदानी से बचने के लिए आसपास सफाई रखें पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने हैं पानी के बर्तन को ढक कर रखें बुखार होने पर तुरंत नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्र में जाएं मलेरिया पुष्टि होने पर चिकित्सा की सलाह के अनुसार जांच एवं इलाज मुफ्त में की जाएगी मलेरिया से बचाव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी द्वारा रैली निकाली गई जिसमें जन-जन का यही है नारा , मलेरिया मलेरिया मुक्त हो गांव हमारा,, मलेरिया की बीमारी को हराएंगे, घर के चारों तरफ स्वच्छता को बढ़ाएंगे,,जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। डॉ भगत ने बताया कि 14 तारीख से 25 तारीख तक टीवी की खोज अभियान चला जाएगा जिसमें दो सप्ताह से अधिक खांसी होने होने पर टीवी की जांच की जाएगी एवं उनका इलाज सभी सरकारी अस्पताल में मुफ्त में किया जाएगा इस उन्मुखीकरण क्ट्स संजय मुर्मू बीटी रायमुनि मुर्मू एवं सभी एमपीडब्ल्यू एवं सयासाठी उपस्थित थे।





