प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) कांड संख्या 20/24 के हत्यारोपी हड़िया पहाड़ियां को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बता दे कि विगत 17 मई को छोटा पोखरिया गाव में गोलिया पहड़िया की मृत्यु डायरिया से हो गया था। पर गोलिया के पुत्र व ग्रामीणों को संदेह हुआ कि उसकी मृत्यु लोफरा पहड़िया ने डायन विसाहि से कर दिया है। ततपश्चात लोफरा पहाड़ियां को गोलिया के दोनों पुत्र व हड़िया पहाड़ियां ने लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दिया था फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए फाँसी में लटका दिया था।





