Search

October 16, 2026 7:07 pm

हाइवा और बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के साहेबगंज गोबिंदपुर एक्सप्रेस हाइवे लिट्टीपाड़ा पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार को हाइवा और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनो घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ एक व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति का डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या बीआर 51 जीए 4033 गोड्डा की ओर से लिट्टीपाड़ा के रास्ते हिरणपुर जा रहा था, वहीं लिट्टीपाड़ा के सप्ताहिक हटिया से मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 ए 9090 में सवार होकर दो व्यक्ति धरमपुर की ओर जा रहा था कि पेट्रोल पम्प के समीप हाइवा से जोरदार टक्कर हो गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल दोनो व्यक्ति सिमलोंग ओपी क्षेत्र के दरादर गांव के सनातन मुर्मू एवं रामधनी बताया जा रहा है।हालांकि मृतक और घायल का आधिकारिक पहचान नही हो पाया है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया एक व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गया है। घायल दूसरा व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया है। प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया कि दोनो वाहनों को जब्त कर लिया गया है।हाइवा का चालक फरार है।मामले की जांच किया जा रहा है।

img 20240715 wa01282835426950908954157

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!