Search

May 10, 2026 11:46 pm

आउटसोर्सिग कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा विरोध के साथ अपना कार्य किया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झारखंड राज्य आउटसोर्सिग कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आवाहन पर पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य सभी विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिग कंप्यूटर ऑपरेटर ने मंगलवार को अपने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और अपनी उपस्थिति दार्ज कराई। इन लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपने विभित्र विभागों, कार्यालयों, निगम, संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्मिंग कंप्यूटर ऑपरेटर से संबंधित मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इन लोगों का कहा है कि राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, जिला एवं प्रखंड मुख्यालय, निगम्, संस्थानों में आउटसोर्सिग कंप्यूटर
ऑपरेटर लगभग 8 से 10 वर्षों से निरंतर निष्ठा पूर्वक अपनी सेवा देते जा रहे हैं। हम में से बहुत से कर्मियों ने तो अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी इसी सेवा में गुजार दी।मुख्य रूप से एक ही कार्यालय में समान पद पर होने एवं समान काम करने के बावजूद संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को 34 हजार 4 सौ रुपये, सचिवालय में 36 हजार 8 सौ एंव बहायस्त्रोत कंप्यूटर ऑपरेटर को 19 हजार 4 सौ रुपए मात्रा भुगतान किया जाता जो किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है। इस संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी समान काम के बदले समान वेतन दिए जाने का दिशा निर्देश सक्षम प्राधिकार को प्राप्त है। वर्षों से निष्ठा पूर्वक कार्य कारने के बावजूद 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षित एवं स्वीकृत पद न रहने के कारण मन में हमेशा सेवा की असुरक्षा का भाव व्याप्त रहता है एवं हमेशा शोषण का शिकार होना पड़ता है।साथ ही वेतन भुगतान के नियमित प्रदर्शित नहीं रहने के कारण असंतोष व्यास रहता है। 60 वर्ष की आयु तक हमारे सेवा सुरक्षित हो जाए झारखंड राज्य के सभी विभागों कार्यालयों एवं वर्तमान में कार्यर्थीत बल के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर का पद सृजित करते हुर कर्मियों को स्वीकृत पद के लिए विरुद्ध समायेंजित किए जाए, एक मुस्त राशि वेतन भुगतान एजेंसी के माध्यम से ना की जाए, समान कार्य के बदले समान वेतन का भुगतान किया जाए, बल्कि सीधे कार्यालयों विभाग स्तर से दिया जए। इन सब मांगों को लेकर आज प्रखंड मुख्यालय स्थित कंप्यूटर ऑपरेटर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया एवं आगामी 18 जुलाई को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। मौके पर प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!