Search

May 5, 2026 8:47 pm

आजसू जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्लाह ने छोड़ा आजसू का दामन

यासिर अराफात

पाकुड़ : सोमवार को पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने आजसू का दामन छोड़ दिया है. मंगलवार को पाकुड़ जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्लाह ने भी अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को सौंप दिया है. पूर्व विधायक अकील अख्तर के करीबी माने जाने वाले अहमदुल्लाह ने कहा कि अकील अख्तर साहब एक विकास पुरुष है. उनके समर्थक जो चाहेंगे वह वही करेंगे. अकील अख्तर साहब जनता से बाहर नहीं है. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा कार्य करते आए हैं और आगे भी सेवा करते रहेंगे. अहमदुल्लाह ने कहा की राजनीति में अकील अख्तर साहब को मैं अपना मार्गदर्शक मानता हूं. इसी के तहत अकील अख्तर साहब की राह पर मेरा साथ हमेशा रहेगा. और निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में पाकुड़ विधानसभा की जनता का आशीर्वाद अकील अख्तर साहब को मिलने जा रहा है. अहमदुल्लाह ने आगे कहा कि पाकुड़ विधानसभा में इस बार का चुनाव पाकुड़ की जनता लड़ने जा रही है. पूर्व विधायक अकील अख्तर साहब एक बार फिर से विधायक बनने जा रहे हैं. हालांकि अभी भी पाकुड़ आजू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम यह दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अकील अख्तर जी का अजु से रिश्ता तोड़ देने से आजसू पार्टी का संगठन पाकुड़ में कमजोर नहीं होगा. आलमगीर आलम दावा करते हैं कि आने वाले दिनों में पाकुड़ विधानसभा में एनडीए परचम लहराएगा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!