Search

October 16, 2026 4:18 pm

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाई फांसी

एस कुमार

महेशपुर- रदीपुर ओपी अंतर्गत नीमडांगा गांव निवासी एक महिला ने पारिवारिक कलह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर- रदीपुर ओपी अंतर्गत नीमडांगा गांव के जितमुनि मुर्मू के साथ उसके पति चुन्नू सोरेन का पारिवारिक कलह काफी दिनों से चल रही थी. जहां बुधवार को भी पति पत्नी के बीच झगड़ा हुई. जिसके बाद बुधवार को जितमुनि मुर्मू के द्वारा रस्सी का फंदा से लटककर आत्महत्या कर ली गई. उधर मामले की सूचना मिलते ही रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भिजवाया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!