Search

May 5, 2026 3:40 pm

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के सूझ बूझ से लंबे समय से फरार चल रहे कांड संख्या 3/24हत्या के नामजद आरोपी नानामई किस्कू को गुरुवार देर रात कुकुरडूबा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि नानामई किस्कू पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार चल रहा था। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।साथ ही बताया कि छ: महीना पूर्व जमीन विवाद को लेकर कुकुरडूबा में दो पक्षों में मारपीट हुई थी ।मारपीट में घायल हुए फिलिप किस्कू के इलाज के दौरान मौत हो जाने पर भाई सुशील किस्कू द्वारा 16 लोगों का नाम दर्ज थाना में मामला दर्ज कराया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!