राजकुमार भगत
पाकुड़। अपनी विभिन्न मांगों की की समर्थन में कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज पाकुड़ के शि0 कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 19 जुलाई से 25 जुलाई तक हड़ताल पर रहेंगे। 26 जुलाई को सभी कर्मचारी मिलकर विश्वविद्यालय में तालाबंदी करेंगे। यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो कर्मचारी गण 27 जुलाई से महाविद्यालय में पूर्णता तालाबंदी की घोषणा करेंगे एवं मांगे पूरी होने तक महाविद्यालय में ताला लगाएंगे। महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार से अपनी मांगों के समर्थन में कई बार आवाज बुलंद की है । किंतु उनकी मांगे पूरी नहीं होने से वह नाराज हैं । जिसे लेकर 19 जुलाई से हड़ताल पर चले गए है। इसकी सूचना कुलसचिव सिधुकन्हु मुर्म विश्वविद्यालय दुमका, महामहिम राज्यपाल, सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा झारखंड सरकार रांची सभी आंगीभूत महाविद्यालय के प्राचार्य आदि को दी है। यह जानकारी नीरज कुमार सचिन कर्मचारी संघ के के एम कालेज पाकुड़ ने दी।





