Search

May 10, 2026 3:52 pm

बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

राहुल दास

हिरणपुर,(पाकुड़):हिरणपुर -लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क के वन विभाग कार्यालय नामोपाड़ा निकट शनिवार शाम दो बाइक आपस मे टकरा गया। जिससे एक बाइक में सवार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर निवासी उमेश राय(35) की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी हिरामुनि देवी के साथ बाइक में सवार होकर हिरणपुर से वापस घर की ओर लौट रहा था कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक संख्या जेएच 17 जेड 5627 ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार उमेश राय गम्भीर अवस्था मे जमीन में गिर पड़ा। वही दूसरे बाइक में सवार व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर हिरणपुर बाजार की ओर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई शुभोजीत कुमार ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। वही इस घटना से मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आश्चर्य यह हुई कि इस दुर्घटना में मृतक के पत्नी की खरोच तक नही आई। मृतक हेलमेट नही पहना था। जिसकारण सिर में गम्भीर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताई की घर मे दो बच्चे है। एक बच्चा काफी बीमार है। इलाज के लिए पैसे की अभाव के कारण जेवरात बंधक कराने बाजार आये थे। राशि लेकर घर ही लौट रहे थे कि दुर्घटना से मौत हो गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!