सुदीप कुमार त्रिवेदी
Also Read: सनातन पर टिप्पणी व भेदभाव के आरोपों से घिरा विद्यालय, ग्रामीण-छात्रों ने डीईओ के नाम सौंपा आवेदन।
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 21 जुलाई रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया जेल के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव अजय कुमार गुड़िया ने कहा कि बंद विचाराधीन कैदीयों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है कैदीयों को उनके संवैधानिक अधिकार मिले इसे लेकर जेल अदालत में उनके वाद की पैरवी के लिए प्राधिकार द्वारा मुफ्त अधिवक्ता का प्रावधान है । मौके पर जेल के प्रशासनिक अधिकारी समेत कर्मी उपस्थित रहे।





