पंचांग के अनुसार सावन में इस बार कुल पांच सोमवार हैं,सोमवार से शुरु सावन का पवित्र महीना का आखरी दिन भी सोमवार ही है।
जितेंद्र कुमार यादव
हिरणपुर (पाकुड़) सावन के पहली सोमवारी में प्रखंड के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़। सुबह से ही प्रखंड के शिवालय में महिला ,पुरुष, बुजुर्ग, बच्ची और बच्चों श्रद्धालु और भक्तों की भीड़ जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में देखी गई।
हिरणपुर बाजार के पाकुड़ रोड लिट्टीपाड़ा रोड एवं सुंदरपुर स्थित शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ का ताता लगा हुआ रहा, वही परगना नदी स्थित अंबिकेश्वर मंदिर में ग्रामीण क्षेत्र के अलावा बाजार के भी लोगों के द्वारा पूजा अर्चना करते काफी संख्या में देखी गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सवालों में भी मोहनपुर, डुलमी भागां, गोपालपुर, देवपुर आदि गांव में भी सावन के प्रथम सोमवारी को चहल-पहल और पूजा के प्रत आस्था देखा गया।
मालूम हो कि इस वर्ष हिंदी पंचांग के अनुसार सावन का प्रारंभ सोमवार से ही हुआ है जबकि अंत भी सोमवार को होगा इस प्रकार कुल मिलाकर इस वर्ष सावन में कुल पांच सोमवार आता है जिसको लेकर भक्तों में काफी श्रद्धा और भक्ति के अलावे जलाभिषेक को लेकर काफी उत्सुकता है, मान्यता के अनुसार भी इस सावन को काफी पवित्र माना गया है।






