Search

May 10, 2026 10:44 am

बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को बीडीओ सह अंचल अधिकारी ने जप्त कर थाना को किया सुपुर्द।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बीडीओ सह अंचल अधिकारी साइमन मरांडी ने बीते रात अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया,जांच अभियान काफी देर रात तक चला,जांच अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर को जांच संबंधित रोका गया, प्रशासन को देखते ही ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को सड़क में ही छोड़ अंधेरे का लाभ उठा भाग निकला,बीडीओ ने उक्त ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया है। उपायुक्त पाकुड़ ने अवैध परिवहन एवं खनन को लेकर जिले के सभी अधिकारी, पदाधिकारी को कड़े निर्देश दे रखे है किसी भी सूरत में अवैध कार्य न हो और इधर बीडीओ सह अंचल अधिकारी को लगातार खबर प्राप्त हो रही थी की एनजीटी के रोक के बाद बालू माफिया बालू के खेल में काफी सक्रिय हो गए है रात होते ही बालू माफिया के द्वारा बालू का अवैध परिवहन अंचल क्षेत्र में किया जा रहा है, इसी क्रम में देर रात बीडीओ सह अंचल अधिकारी ने पुलिस के सहयोग से जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान देर रात लगभग 12 बजे एक बालू लोड ट्रैक्टर काफी तीव्र गति से आ रहा था पुलिस के द्वारा रोकने का इशारे करने पर ट्रैक्टर का चालक गाड़ी को सड़क में ही छोड़ गाड़ी से कूद अंधेरे का लाभ उठा भाग निकला,जप्त ट्रैक्टर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बीडीओ सह अंचल अधिकारी ने बताया की अंचल क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई अवैध परिवहन अवैध कार्य बर्दास्त नही किया जाएगा।

img 20240723 wa0003618161864916912503

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!