Search

October 16, 2026 2:51 am

सीओ ने रात को किया पत्थर लदे वाहनों की सघन जांच

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड के सभी पथ व चेकनाकाओ में जाकर पत्थर लदे वाहनों की सघन जांच किया। सीओ ने रात दो बजे से चौडामोड , दुलमी व रानीपुर स्थित चेकनाका का जांच किया। जहां परिचालन हो रहे पत्थर लदे बड़ी वाहनों का भी मॉइनिंग चालान , ओभरलोड आदि का जांच किया गया। इसके बाद बुधवार अहले सुबह डांगापाड़ा – शहरग्राम पथ , तेलोपाडा -बाबूपुर पथ में जाकर अनुश्रवण किया। बताते चले कि बालू की अवैध ढुलाई की गुप्त सूचना मिलने पर सीओ ने यह औचक निरीक्षण किया गया। पर कही भी बालू लदे वाहनों को नही पाया गया। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि रात से ही सभी चेकनाका सहित अन्य जगहों में औचक जांच की गई। पत्थर लदे वाहनों की भी आवश्यक कागजातों का जांच किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!