Search

June 25, 2025 5:05 pm

विकास के नाम पर छल किया गया है लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों के साथ।

जन समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ रूबरू हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत सूरजबेड़ा पंचायत क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान गांव कारीपहाड़ी दलानी टोला में आम जनताओं के साथ जन समस्या लेकर रूबरू हुए जिसमें ग्रामीणों ने बताया गांव में चापाकल, कुआं नहीं रहने के कारण पीने का पानी का काफी समस्या का सामना करना पड़ता है,झरना का गंदा पानी पीने के लिए मजबुर है,गंदा पानी पीने से विभिन्न तरह का बीमारी उत्पन्न होती है, ओर सड़क का भी काफी समस्या है।मंडल अध्यक्ष ने कहा अगर आने वाला विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जिताकर हाथ मजबूत कीजिए सभी का विकास होगा,भाजपा का मूलमंत्र है,सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास,सबका विश्वास को लेकर चलने वाली पार्टी है,मौके पर एसटी मोर्चा अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन,युवा नेता रायमन मरांडी,सोशल मीडिया सह संयोजक सामयेल पहाड़िया,बुथ कमेटी सदस्य दानियेल पहाड़िया,सदस्य हिरोशील मुर्मू,ग्रामीण शिरील मरांडी, सोमय मरांडी, बेटका मरांडी,पगान हेमब्रम,परमेशोल मरांडी, भोंडा मरांडी, झुंका हेमब्रम आदि मौजूद हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर