Search

April 24, 2026 7:44 pm

आदिवासी छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आभाविक ने सौपा ज्ञापन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला द्वारा 26 जुलाई 2024 में रात हुई के के एम कॉलेज हॉस्टल में आदिवासी छात्रों को जिस तरह पाकुड़ जिला पुलिस द्वारा छात्रों को पीटा गया वह काफी बर्बरता पूर्ण घटना थी। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ ने के०के० एम० कॉलेज के छात्रों से मिलने आए असम के मुख्यमंत्री डॉ० हेमंता विश्वशर्मा को जिला संयोजक गुंजन तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जिसमें आदिवासी छात्रों पर लगे सारी धाराओं को हटाने को लेकर आग्रह किया गया साथ ही ज्ञापन में छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई। मौके पर विभाग संयोजक अमित साहा, नगर मंत्री हर्ष भगत, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल मिश्रा जिला एस एफ एस संयोजक विशाल भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत ,जिला एसएफडी संयोजक सानू राज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!