Search

May 4, 2026 3:31 am

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जाहिद अंसारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

स्वराज सिंह

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाहिद अंसारी उर्फ जाहिद सेख को गिरफ्तार कर लिया है। जाहिद पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379/411/34 के तहत एक मामला दर्ज था, जिसमें वह अप्राथमिक आरोपी था। गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के नायाटोला में जाहिद के निवास स्थान से की गई। अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार और उनकी टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद जाहिद को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि नगर थाना की पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है। जाहिद को अब न्यायिक हिरासत में रखा गया है, जहां वह अपने अपराध की सजा भुगतेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!